सुनील भंडारी का प्रदेश ओबीसी मोर्चा बनने पर हुआ स्वागत

 


उत्तरकाशी, 13 जनवरी (हि.स.)। पुरोला मंडल निवासी सुनील भंडारी को भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा का सह मीडिया संयोजक नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को पुरोला में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुरोला पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, पुरोला में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सह मीडिया संयोजक बनने के बाद पुरोला पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार ने कहा कि सुनील भंडारी को प्रदेश ओबीसी मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पुरोला मंडल के कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है।

वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सम्मान व स्वागत पर सुनील भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पर वे पूरी निष्ठा, मेहनत व ईमानदारी से कार्य करते हुए पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

स्वागत समारोह में पूर्व मंडल अध्यक्ष बिनोद असवाल, बलदेव रावत, रामप्यारी रतूड़ी, राजेश भंडारी, राजमोहन चौहान, बृजमोहन चौहान, सरतराम नौटियाल, गोविन्द राम नौटियाल, राजपाल पंवार, अभिषेक सेमवाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल