राज्य स्तरीय विद्यालयी जूडो में नैनीताल का परचम, उधमसिंहनगर द्वितीय

 


हरिद्वार, 27 सितंबर (हि.स.)। योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद में दो दिवसीय उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालयी जूडो बालिका प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अभिषेक शुक्ला एवं खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद विनोद कुमार के निर्देशन में हुई। ओवरऑल चैम्पियनशिप में नैनीताल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि उधमसिंह नगर द्वितीय और देहरादून की टीम तृतीय स्थान पर रही।

जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग के 23 किग्रा में पायल (उधमसिंह नगर) प्रथम और करिश्मा (टिहरी) द्वितीय, 27 किग्रा में हिमानी (उधमसिंह नगर) प्रथम, 32 किग्रा में अंशिका (देहरादून) प्रथम और नेहा युवाल (नैनीताल) द्वितीय, 36 किग्रा में गीतांजलि (नैनीताल) प्रथम और छाया (उधमसिंह नगर) द्वितीय, 40 किग्रा में गुड़िया (उधमसिंह नगर) प्रथम और इशिका (नैनीताल) द्वितीय, 44 किग्रा में प्रियांशी (उधमसिंह नगर) प्रथम और दिव्या (देहरादून) द्वितीय रही।

अंडर-17 बालिका वर्ग में 36 किग्रा में निहारिका (नैनीताल) प्रथम, 40 किग्रा में डिंपल (नैनीताल) प्रथम, 44 किग्रा में भूमि मेहरा (नैनीताल) प्रथम, 48 किग्रा में शीतल (उधमसिंह नगर) प्रथम, 52 किग्रा में अर्चना चौहान (नैनीताल) प्रथम, 57 किग्रा में चेतना युवाल (नैनीताल) प्रथम, 63 किग्रा में सुहाना (नैनीताल) प्रथम और 70 किग्रा में मानसी (नैनीताल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समापन पर मुख्य अतिथि भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक योगेश शर्मा ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला