राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में किया गंगा स्नान

 






हरिद्वार, 15 जून (हि.स.)। पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार शाम अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर हरिद्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से हरिद्वार पहुंचे, जहां गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हेलीपैड पर भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा समेत कई पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने मुख्यमंत्री को पटका पहनाकर स्वागत किया। आशुतोष शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह निजी था। इसी कारण मीडिया को भी जानकारी नहीं दी गयी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगा स्नान के पश्चात नारायण शिला मंदिर में भी पूजा अर्चना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला