एनडीपीएस मामले में फरार चल रहा रावण चढ़ा पुलिस के हत्थे
हरिद्वार, 19 जून (हि.स.)। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित सचिन उर्फ रावण को गिरफ्तार किया है।
आपराधिक गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान के दौरान रानीपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे आरोपित को कृपाल आश्रम स्थित ग्राउंड से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित सचिन उर्फ रावण (31 वर्ष) पुत्र महिपाल, निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार है। आरोपी के खिलाफ रानीपुर और सिडकुल थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार सचिन उर्फ रावण को पूर्व में भी अवैध स्मैक तस्करी के मामलों में रानीपुर और सिडकुल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि आरोपित अपने साथियों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा रहा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला