शर्मा और राणा को मिलेगा बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान
नई टिहरी, 09 नवंबर (हि.स.)। सर्वाेदय समाज सुधारक व शिक्षाविद् स्व. बिहारी लाल की स्मृति में दिए जाने वाले पांचवें बिहारी लाल स्मृति सर्वाेदय सम्मान-2026 के लिए सर्वाेदय नेता रमेश चंद्र शर्मा और पर्यावरणविद् संजय राणा का चयन किया गया है। उन्हें 19 मई 2027 को लोक जीवन विकास भारती, बूढ़ाकेदार के स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
स्व. बिहारी लाल के जन्मदिवस पर लोक जीवन विकास भारती बूढ़ाकेदार में उनके जीवन दर्शन और प्रेरणादायी कार्यों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धाजलि दी गई। जयशंकर नगवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से पांचवें सर्वाेदय सम्मान के लिए उक्त दोनों लोगों के नामों पर निर्णय लिया गया। चयनित रमेश चंद्र शर्मा गांधी शांति प्रतिष्ठान नई दिल्ली के पूर्व युवा समन्वयक हैं।
संजय राणा उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पर्यावरणविद् हैं। समिति की ओर से वर्ष 2022 में सम्मान देने की शुरुआत की गई थी। यह सम्मान हर वर्ष 8 नवंबर को बिहारी लाल के जन्मदिवस पर प्रदान किया जाता है। इस बार दीपावली के कारण कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए सम्मान समारोह की तिथि आगे बढ़ाई गई है।
अब यह आयोजन 19 मई 2027 को लोक जीवन विकास भारती के स्थापना दिवस पर होगा। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षक किशोरी लाल नगवान, दयाराम, अनीता, मीरा, सतीश बंगरवाल, समिति के सचिव महावीर श्रीवाल, महेंद्र प्रसाद नाथ, अंजू छनवान, बिजोरा देवी, जग्गू कन्याल मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी