समिति ने आंगनबाड़ी केंद्रों को वाटर फिल्टर की भेंट
हल्द्वानी, 23 जुलाई (हि.स.)। सामाजिक संस्था 'साथी हाथ बढ़ाना' सेवा समिति ने गुरुवार को 10 आंगनबाड़ी केंद्रों को वाटर फिल्टर और अलमारी वितरित की।
संस्था की ओर से किशनपुर शकुलिया-दो, खड़गपुर, मोतीनगर, गगापुर, हरिपुर तुलाराम, हरिपुर पूर्णानंद, टेड़ागज्जर, हरिपुर बच्ची, हाथीखाल और अर्जुनपुर आंगनबाड़ी केंद्रों की शिक्षिकाओं को सामग्री सौंपी गई। लाभान्वित शिक्षिकाओं में चंद्रा पंत, देवकी पंत, चंद्रकला, रेखा सनवाल, जानकी नामिला, नीमा गड़िया, चंपा मेहता, नीता दुमका, दीपा जोशी और निर्मल जोशी शामिल रहीं।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
संस्था की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि समिति समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे सामाजिक कार्य करती रहती है। कार्यक्रम में सचिव हेमा मेलकानी, कोषाध्यक्ष गीता कार्की, उपसचिव रमेश चंद्र, कंचन शर्मा, हेमा चिलवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता