निर्जला एकादशी स्नान मेले में बिछड़ा मासूम, पुलिस ने परिजनों से मिला

 


हरिद्वार, 25 जून (हि.स.)। निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दौरान हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक छोटा बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया। रोते-बिलखते मासूम को आपदा राहत दल 40 पीएसी की टीम ने तत्काल अपने संरक्षण में लिया तथा उसके परिजनों की तलाश शुरू की।

निर्जला एकादशी स्नान के अवसर पर ड्यूटी पर तैनात 40 पीएसी की आपदा राहत टीम को एक छोटा बच्चा अकेला और घबराया हुआ मिला, जो अपने माता-पिता को खोज रहा था। टीम के जवानों ने पहले बच्चे को शांत कराया और उससे उसके परिवार के बारे में पूछताछ की।

इसके बाद टीम ने मेले क्षेत्र में लगातार खोजबीन और पूछताछ अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद बच्चे के पिता बंटी सिंह निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) तथा उसकी माता का पता लगाने में सफलता मिली। बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला