निर्मल संतपुरा में संत समागम का आयोजन

 


हरिद्वार, 18 मार्च (हि.स.)। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा में 22 वें आत्मरस महान कीर्तन दरबार (गुरमत समागम) एवं संत समागम का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय अखंड पाठ की परंपरा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका।

समागम के दौरान डॉ. अलंकार सिंह (पंजाबी यूनिवर्सिटी), भाई जसपाल सिंह, भाई हरजिंदर सिंह खालसा (जालंधर) एवं सरबजीत कौर ने शब्द कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भावविभोर किया।

इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि निर्मल संतपुरा द्वारा समय-समय पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि गुरमत समागम के साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से गुरुओं के उपदेशों का अनुसरण करते हुए जीवन को सार्थक बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बाबा मोहन सिंह, संत मनजीत सिंह, संत तरलोचन सिंह, संत बलजिंदर सिंह शास्त्री, महंत जतिंद्र सिंह, महंत विक्रमजीत सिंह लाल, रविदेव शास्त्री, महंत तीरथ सिंह, महंत मोहन सिंह, महंत निर्मल दास, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी सुदीक्षण मुनि, स्वामी विष्णुदास, महामंडलेश्वर संतोषानंद सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला