राजपुर रोड पर बाइक व रैपीडो की टक्कर में युवक की मौत

 


देहरादून, 1 मॉर्च (हि.स.)। राजपुर रोड, अकेता होटल के सामने शनिवार की रात काे बाइक और रैपीडो की टक्कर में

एक युवक की मौत हो गई। पुलिस आरोपिताें को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार राजपुर रोड, अकेता होटल के सामने रात एक रैपीडो और दो बाइकाें की टक्कर में रैपीडो के चालक देहरादून के सेवला खुर्द चद्रबनी मोहब्बेवाला निवासी अंकित पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय

लाेगाें की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी माैत हो गई।

मृतक की माता की तहरीर पर थाना डालनवाला में दोनों बाइकाें के चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।

सीओ डालनवाला अनुज आर्य ने बताया कि घटना के संबंध में संदिग्ध चार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय