गुरना के पास खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत
Mar 6, 2026, 12:50 IST
पिथौरागढ़, 06 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ के गुरना क्षेत्र में एक कैंटर वाहन गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की टीम ने शव को खाई से बाहर निकाला।
शुक्रवार को डीसीआर पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गुरना के पास एक कैंटर वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ ने खाई में गिरे वाहन तक पहुंच कर शव निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान धोलसिंह निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय