डोईवाला में पिकअप और ईको कार की टक्कर, चार की मौत

 


देहरादून, 19 अगस्त (हि. स.)। देहरादून जनपद के डोईवाला क्षेत्र में बुधवार को मणिमाई मंदिर के समीप एक पिकअप वाहन और ईको कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10:40 बजे हुआ। देहरादून की ओर से आ रहे पिकअप वाहन का पिछला टायर अचानक निकल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गया। इसी दौरान पीछे से आ रही ईको वैन संख्या एचआर-12-ए-8730 भी अनियंत्रित होकर पिकअप से जा भिड़ी।

हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर डोईवाला कोतवाली और हर्रावाला चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से हिमालयन, अरिहंत और कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दो लोगों को मौके पर मृत घोषित किया, जबकि उपचार के दौरान दो अन्य घायलों की भी मौत हो गई।

नरेश पुत्र महावीर निवासी टिकट वाली गली रेलवे रोड रोहतक हरियाणा, उम्र 42 वर्ष , विनोद, निवासी रोहतक हरियाणा है। अन्य मृतक की शिनाख्त की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय