इमलीखेड़ा में रेडक्रॉस का स्वास्थ्य शिविर, 857 लोगों का परीक्षण

 


हरिद्वार, 16 सितंबर (हि.स.)। इंडियन रेडक्रॉस के तत्वावधान में कौशिक पब्लिक स्कूल इमलीखेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 857 छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी एवं उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सिंह के मुख्य संयोजन और उत्तराखंड चेयरमैन डॉ. नरेश चौधरी के संयोजन में किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग और ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की टीम ने सेवाएं दीं। शालाक्य विभागाध्यक्ष डॉ. गुंजन शर्मा और डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में आंखों की जांच की गई, जबकि काय चिकित्सा विभागाध्यक्ष एवं परिसर निदेशक डॉ. ओपी सिंह के नेतृत्व में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएमओ के नेतृत्व में रक्त जांच भी निःशुल्क की गई। जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को दवाइयां भी निःशुल्क दी गईं।

स्कूल चेयरमैन मुकेश कौशिक और निदेशक कनिका कौशिक व प्रधानाचार्य अरुण करनवाल ने डॉ. नरेश चौधरी का आभार जताया। शिविर में डॉ. नितिशा कपूर, डॉ. मलिका गोयल, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. विधि अरोड़ा, डॉ. गौरव, डॉ. गीतांजलि आहूजा सहित पैरामेडिकल स्टाफ पुष्पा नौशाद, मनीष, बबीता, आदित्य, अमर आदि ने सहयोग किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला