पौड़ी में बारिश से बढ़ी ठंड
पौड़ी गढ़वाल, 20 मार्च (हि.स.)। बदले मौसम के मिजाज से मार्च के महीने में मंडल मुख्यालय पौड़ी में ठंड बढ़ गई है। मार्च के महीने में लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा ले रहे है। वहीं, बारिश से वन विभाग के साथ ही जल संस्थान को भी काफी राहत मिली है।
मंडल मुख्यालय पौड़ी में शुक्रवार को सुबह से ही लगातार बारिश होती रही। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले दो तीन दिनों से बदले मौसम के मिजाज से एकबार फिर मौसम सर्द हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है।
शुक्रवार को सुबह से ही लगातार बारिश होती रही। लगातार बारिश से दिनभर आमजनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश से वन व जल संस्थान विभाग को काफी राहत मिली है। बारिश से जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी कम हुई है। बीते दिनों तापमान बढ़ने से जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी थी, वहीं कई क्षेत्रों में पेयजल को लेकर भी दिक्कतें होने लगी थी।इस बारिश से जल संस्थान और वन विभाग को भी काफी राहत मिली है।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह