सभी जनप्रतिनिधियों से कार्यकाल का हिसाब ले जनता: राजेश्वर
नई टिहरी, 02 अक्टूबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत लंबगांव में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पौधारोपण कार्यक्रम में केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन के 25 साल में पीएम मोदी ने कई ऐतिहासिक कार्य कराए हैं।
शुक्रवार को कार्यक्रम संयोजक व चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने कहा कि देशभर में सेवा संकल्प अभियान के जरिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहा प्रतापनगर में भाजपा का विधायक न होने से यंहा विकास ठप है। उन्होंने जनता से सभी जनप्रतिनिधियों के कार्यों का मूल्यांकन करने की अपील की।
जनता से 2027 में भी भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। पूर्व प्रमुख विजय लक्ष्मी थलवाल, साब सिंह कुमाईं, गोविंद बिष्ट ने मोदी और धामी सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए जनता से इनका लाभ उठाने की अपील है। इसके बाद भाजपाइयों ने सफाई और पौधरोपण कार्यक्रम चलाया।
इस मौके पर साब सिंह राणा, बद्री प्रसाद जोशी, हरि डिमरी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष यशपाल राणा, नीलकंठ व्यास, पूजा व्यास, जय सिंह मिश्रवान, बर्फ चंद रमोला, महेंद्र चौहान, महेश व्यास, तेजपाल बगियाल, रतन पंवार, गंभीर पंवार, हरिकृष्ण पैन्यूली, जोत सिंह राणा आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी