प्रवीण निषाद ने की दक्षिण काली मंदिर में पूजा, वन नेशन-वन इलेक्शन का किया समर्थन

 


हरिद्वार, 19 अगस्त (हि.स.)। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने बुधवार को सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में रूद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर देश-समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए

प्रवीण निषाद ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी 15 सीटों पर लड़ी थी, जिनमें से 11 पर जीत मिली। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने हमें राजनीतिक सेवा का अवसर दिया। निषाद समाज की परंपराओं के संरक्षण के लिए सरकार ने निषाद राज पार्क, ऑडिटोरियम और विश्रामगृह जैसे ठोस कदम उठाए हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन नेशन-वन इलेक्शन के संकल्प का समर्थन किया। कहा कि बार-बार चुनाव से विकास कार्य बाधित होते हैं और बजट का पैसा खर्च होता है। एनडीए सरकार इसे जल्द लागू करेगी।

प्रवीण निषाद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने निषाद समाज के उत्थान में निर्णायक भूमिका निभाई है और समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम हो रहे हैं। इस दौरान मंदिर के संत-महंत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला