बसपा के वरिष्ठ नेता नाथीराम ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

 


हरिद्वार, 22 सितंबर (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता डॉ. नाथीराम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र बसपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है।

मंगलवार को डॉ. नाथीराम ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह 1985 से बसपा से जुड़े थे। इस दौरान वह हरिद्वार जिलाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वर्तमान में वह पौड़ी गढ़वाल जोन कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थे।

त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि वह लंबे समय तक पार्टी के सिद्धांतों, सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के उत्थान के लिए काम किया, लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, पार्टी की दिशा और कार्यशैली के चलते अलग होने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि आज तक उन्होंने पार्टी के नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं किया, लेकिन पार्टी में सही कार्य करने वालों का वजूद शून्य के बराबर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला