बिना सत्यापन किराएदार रखने पर 16 मकान मालिकों का 1.6 लाख का चालान
हरिद्वार, 22 मार्च (हि.स.)। सिडकुल की औद्योगिक कंपनियो में बाहर से आकर काम करने वाले अधिकांश लोगों रिहाइश रानीपुर क्षेत्र में होने के कारण रानीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को पुलिस टीमों ने संजयनगर टिबड़ी, साईं धाम कॉलोनी, विष्णुलोक कॉलोनी, रामधाम कॉलोनी, सलेमपुर एवं औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।अभियान के दौरान पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू सहायकों, मजदूरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया।मौके पर कुल 40 लोगों का सत्यापन किया गया। वहीं बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले 16 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1,60,000 के कोर्ट चालान किए गए।
पुलिस अधिकारियों ने अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों को जागरूक करते हुए मकान मालिकों से अपने किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की अपील की।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला