कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्थानांतरित

 


हरिद्वार, 04 अप्रैल (हि.स.)। जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने देर रात पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के तहत इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी को प्रभारी निरीक्षक श्यामपुर से प्रभारी निरीक्षक रानीपुर तथा इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को प्रभारी निरीक्षक रानीपुर से पुलिस कार्यालय स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक अजय शाह को पुलिस कार्यालय से एसओ सिडकुल, नितेश शर्मा को सिडकुल से श्यामपुर, नवीन सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रोड़ीबेलवाला (कोतवाली नगर) तथा चरण सिंह को रोड़ीबेलवाला से चौकी प्रभारी गैस प्लांट (कोतवाली रानीपुर) भेजा गया है।

उपनिरीक्षक विकास रावत को गैस प्लांट से एसएसआई कोतवाली सिडकुल, प्रवीण बिष्ट को मंगलौर से चौकी प्रभारी कस्बा बाजार (बहादराबाद) तथा अमित नौटियाल को बहादराबाद से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा विक्रम बिष्ट को थाना पथरी से चौकी प्रभारी सप्तऋषि (कोतवाली नगर), बलवीर डोभाल को सप्तऋषि से पुलिस लाइन, संतोष सेमवाल को पथरी से चौकी प्रभारी चंडी घाट (कोतवाली श्यामपुर) तथा नवीन चौहान को चंडी घाट से थाना पथरी भेजा गया है।

उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजलवान को खड़खड़ी (कोतवाली नगर) से पुलिस लाइन, आशीष नेगी को मायापुर से चौकी प्रभारी मंडावर (कोतवाली भगवानपुर), विनय मोहन को मंडावर से पुलिस लाइन तथा नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय से चौकी प्रभारी कस्बा चौकी मंगलौर नियुक्त किया गया है।

देवेंद्र चौहान को अमानतगढ़ (थाना बुग्गावाला) से पुलिस लाइन, मनोज कुमार को बुग्गावाला से चौकी प्रभारी अमानतगढ़, नवीन नेगी को गोवर्धनपुर (कोतवाली खानपुर) से खड़खड़ी (कोतवाली नगर), सूरत शर्मा को कोतवाली लक्सर से चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर तथा बालम सिंह को कोतवाली रुड़की से चौकी प्रभारी तेजपुर (कोतवाली भगवानपुर) भेजा गया है।

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला