महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

 


पौड़ी गढ़वाल, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस नेता सुंदरलाल मुयाल ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शहर के सभी 11 वार्डो की 400 से अधिक महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

रविवार को श्रीनगर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में कीर्तन मंडलियों ने कीर्तन भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान कवियत्री डा.ऋतु सिंह ने भी अपनी कविताओं से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम संयोजक कांग्रेस नेता सुंदरलाल मुयाल ने कहा कि 1975 से हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।

कहा कि आज महिलाएं पुरूषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। कहा कि आज महिलाओं के अधिकार सुरक्षित हुए है। इस मौके पर मुख्य अतिथि दीपिका चौफीन, विशिष्ठ अतिथि कुसुम नेगी, कुसुम शाह, विशिष्ठ आमंत्रित अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, यशोदा नेगी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह