जंगलों में लगी आग से आए पत्थर के चपेट में एक घायल

 

उत्तरकाशी, 05 मार्च (हि.स.)। उत्तरकाशी जंगलों में बड़ी आग दुर्घटनाओं का न्योता दे रही है। वीरवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गणेशपुर के ऊपर पहाड़ी में लगी आग के कारण ऊपर से पत्थर गिरने से व्यक्ति पत्थर की चपेट में आने से घायल हुआ है।

घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्साल में लाया गया है। वन विभाग और राजस्व विभाग टीम मौके पर पहुंचे है। मयंक पवांर पुत्र महेश पंवार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम लाटा तहसील भटवाड़ी उत्तरकाशी।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल