पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रविवार को देहरादून में प्रदर्शन, हरिद्वार से जाएंगे पेंशनर्स

 


हरिद्वार, 12 सितंबर (हि.स.)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को देहरादून में बड़ा प्रदर्शन होगा। कर्मचारी-शिक्षकों द्वारा एक दिवसीय धरना व मुख्यमंत्री आवास घेराव काकार्यक्रम तय है, जिसे गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (जीपीडब्ल्यूओ) ने भी समर्थन दिया है।

जीपीडब्ल्यूओ के महामंत्री जेपी चाहर ने बताया कि पुरानी पेंशन कर्मचारी की लंबी सेवा का समायोजन है, जिसे 2004 से एनपीएस के नाम पर बंद कर दिया गया है और अब वित्त विधेयक 2025 की आड़ में वर्तमान पेंशन को भी खत्म करने की कोशिश हो रही है। जिलाध्यक्ष बीपी चौहान ने बताया कि हरिद्वार से दर्जनों पेंशनर अपने वाहनों से प्रेमनगर अंडरपास पर इकट्ठा होकर पुरानी पेंशन बहाल करो के उद्घोष के साथ राजधानी कूच करेंगे। शनिवार शाम आंदोलन की तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें वीके गुप्ता, आरके जोशी, रमेश चंद्र पंत, सुखवंश सिंह, अतर सिंह, विनोद शर्मा, भूपेंद्र सिंह सहित कई पेंशनर्स मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला