नशे से दूर रहने की छात्रों को दिलाई शपथ
नई टिहरी, 01 अक्टूबर (हि.स.)। शांतिकुंज विश्व तीर्थ गायत्री परिवार की ओर से राजकीय महाविद्यालय लंबगांव, राजकीय इंटर कॉलेज मदननेगी, गालूड़धार और ओखला खाल में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता गोष्ठियां की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दे कर उन्हें नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
गुरुवार को को नशा मुक्ति अभियान के संयोजक देवी सिंह पंवार ने छात्र-छात्राओं को शराब, गांजा, बीड़ी, सिगरेट, खैनी समेत अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। कहा कि नशा हमारे जीवन को बर्बाद कर देता है। यह सामाजिक प्रतिष्ठा को भी धूमिल कर रहा है। कहा कि आज समाज को शराब नहीं, बल्कि संस्कार की जरूरत है। युवाओं को अभी से नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को संवारने और समाज को बेहतर बनाने के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाते हुए घर-परिवार में भी नशा का विरोध करने की अपील की। इस मौके पर गायत्री परिवार के सदस्य शिवकांत त्रिपाठी, प्रधानाचार्य मोहन सिंह पंवार, रमाकांत शर्मा, प्रवीण सिंह, डा. भरत राणा, पूर्व राज्यमंत्री प्रेमदत्त जुयाल, ओम प्रकाश, रामदेव कलूड़ा, सुनील दत्त शर्मा, डॉ. महेश चंद्र शर्मा, धनेश प्रसाद उनियाल, डॉ. विजय राणा, प्रदीप रावत, मकान सिंह मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी