शशिकांत अध्यक्ष व ओमप्रकाश बने मंत्री

 

पौड़ी गढ़वाल, 27 दिसंबर (हि.स.)।

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अधिवेशन में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

पौड़ी में आयोजित अधिवेशन में संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने राजकीय कार्मिकों की तरह अर्जित अवकाशो का नकदीकरण करने की मांग उठाई। मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने कहा कि अशासकीय कर्मचारियों की उपार्जित अवकाश नकदीकरण की मांग को लेकर सीएम व शिक्षा मंत्री से वार्ता कर जल्द समस्या के हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।

अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव करते हुए शशिकांत ममगांई को जिला अध्यक्ष, ओमप्रकाश ममगांई को जिलामंत्री, हीरेंद्र खंतवाल को कोषाध्यक्ष, जयदेव असवाल को सह कोषाध्यक्ष व दीपक कोटियाल को उपाध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में मंडल अध्यक्ष राकेश नेगी, प्रदेश संगठन मंत्री विजय, महेंद्र सिंह, भोला सिंह आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह