अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अंशुल और सचिव पर सत्यमेव के ऋतुराज जीते

 


नई टिहरी, 29 सितंबर (हि.स.)। जिले के सबसे बड़े पीजी कालेज नई टिहरी में छात्रसंघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अंशुल चंद्र ने ने जीत दर्ज की। उन्होंने प्रतिद्वंदी सत्यमेव जयते के दिव्यांशु रावत को 29 मतों के अंतर से हराया। उपाध्यक्ष पद पर 273 मत पाकर एबीवीपी के समीर गुसांई विजयी रहे।

प्रतिद्वंदी सत्येव जयते के राघव बहुगुणा को 261 मत मिले। सचिव पद पर सत्यमेव जयते के ऋतुराज नेगी को 268 मत पाकर विजयी हासिल हुई। जबकि प्रतद्वंदी एबीवीपी की मनीषा को 267 मत मिले। एक मत के अंतर के चलते ऐजेंट के आब्जेकशन पर मतों की रिकाउंटिंग भी की गई। फिर भी मत की संख्या समान रही। सह सचिव के पद पर 272 मत पाकर सत्यमेव जयते की खुशबू विजयी रही।

प्रतिद्वंदी एबीवीपी की साक्षी को 265 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद 297 मत पाकर सत्यमेव जयते की हीना विजय रही। प्रतिद्वंदी एबीवीपी की शीतल को 233 मत मिले। विवि प्रतिनिधि पद पर 294 मत पाकर एबीवीपी के युवराज शाह विजयी रहे। जबकि प्रतिद्वंदी सत्यमेव जयते की उन्नति को 242 मत मिले।

चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी डा डीएस तोपवाल ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस, प्रशासन व छात्रों का आभार जताया। चुनाव परिणाम घोषित होने के पश्चात प्राचार्य प्रो प्रीती कुमारी ने छात्र संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए छात्र व समाज हित में काम करने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी