ऋषिकुल में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का शुभारंभ, 135 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

 




हरिद्वार, 19 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकुल परिसर, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा सप्ताहव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ किया गया। आयोजन कांगड़ी स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी में गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट के संयोजन में हुआ।

सह-संयोजक एवं स्वस्थवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. शोभित कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताहभर निःशुल्क शिविर, रैली, प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

शिविर में प्रो. रमेश चंद्र तिवारी, डॉ. शोभित वार्ष्णेय, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. अंजलि वर्मा ने ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों का परीक्षण कर परामर्श दिया। डॉ. अरुण कुमार ने नेत्र परीक्षण किया।

शिविर में कुल 135 लोगों का बीपी, शुगर सहित स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधियां दी गईं। आयोजन में पीजी स्कॉलर्स और विद्यालय का शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।

मीडिया प्रभारी डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयुर्वेद की वैज्ञानिक जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर का शुभारंभ ट्रस्ट अध्यक्ष अनीता वर्मा, डॉ. शोभित कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. अंजलि वर्मा और प्रो. रमेश चंद्र तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला