सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

 


देहरादून, 12 जनवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने देश और राज्य से जुड़े समसामयिक विषयों, विकास, जनकल्याण और आपसी समन्वय से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर सांसद ठाकुर ने मुख्यमंत्री को राज्य की जनता और क्षेत्रीय विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने भी सांसद ठाकुर के सुझावों को सकारात्मक रूप से लिया और कहा कि सरकार राज्य के विकास कार्य के लिए संकल्पित होकर कार्य रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार