आईआईटी रुड़की में उन्नत लिथियम-आयन बैटरी प्रोद्योगिकी हस्तांतरण को लेकर हुए दो समझौते
हरिद्वार, 22 मई (हि.स.)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने उन्नत ऊर्जा भंडारण और विद्युत गतिशीलता क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार काे प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के दाे समझौते किए। इन समझाैताें के तहत प्रोफेसर अंजन सिल कर विकसित इन तकनीकों को आगे के विकास और व्यावसायिक उपयोग के लिए कैथियन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। यह समझाैते
लिथियम-आयन बैटरी इलेक्ट्रोड तकनीकों से जुड़े हैं।
इस माैके पर कैथियन एनर्जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरि राज ने कहा कि यह सहयोग ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलेगा। आईआईटी रुड़की के निदेशक कमल के. पंत ने कहा कि संस्थान उद्योग–शैक्षणिक सहयोग और स्वदेशी तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रोफेसर अंजन सिल ने इस प्रयोगशाला अनुसंधान को औद्योगिक उपयोग में बदलने की दिशा में अहम कदम बताया।
हस्तांतरण की गई इन तकनीकों में “रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी में उच्च शक्ति एवं उच्च ऊर्जा उपयोग के लिए एक नवीन इलेक्ट्रोड मिश्रित पदार्थ” तथा “लिथियम-आयन बैटरी के लिए एक उच्च-प्रदर्शन मिश्रित इलेक्ट्रोड” शामिल हैं। ये तकनीकें बैटरियों की ऊर्जा क्षमता, आवेश ग्रहण क्षमता और समग्र कार्यकुशलता को बढ़ाने में सहायक होंगी। इनका उपयोग विद्युत वाहनों, पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों में किया जा सकेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला