यमुनोत्री मार्ग पर भीषण सड़क हादसा , दो की मौत

 


उत्तरकाशी, 27 फ़रवरी (हि.स.)। यमुनोत्री हाईवे पर शुक्रवार को डामटा के पास एक वाहन हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन दल की टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतक में तुसार खत्री पुत्र दिनेश उम्र करीब 25 वर्ष व अजय सिंह पुत्र निज़ाम सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम डूंईग, थाना पुरोला अपनी कार डूंईग गांव से डामटा की तरफ जा रहे थे ।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। मृतक तुषार खत्री 3 साल पहले फौज में भर्ती हुआ था। लोगों ने यमुनोत्री मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान हो रहे लापरवाही पर सवाल उठाए हैं ।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल