महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, धार्मिक जगत में शोक

 


देहरादून, 29 अप्रैल (हि.स.)। भद्राकाली मंदिर एवं सहारनपुर स्थित मां डाट काली (घाटे वाली) मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उनके निधन से श्रद्धालुओं और अनुयायियों में शोक की लहर व्याप्त है।

महंत जी के निधन पर राज्यपाल गुरमीत सिंह,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों, अनुयायियों और श्रद्धालुओं को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महंत जी की शवयात्रा 30 अप्रैल को उनके निवास महंत निवास, सुभाष नगर, देहरादून से प्रातः हरिद्वार स्थित खरखरी घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय