गंगा आरती देखने आई विदेशी महिला का खोया मोबाइल पुलिस ने लौटाया

 


हरिद्वार, 29 अप्रैल (हि.स.)। हरकी पैड़ी पर गंगा आरती देखने आयी विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने कुछ ही घंटों में रिकवर कर महिला को सौंप दिया। मोबाइल वापस पाकर महिला ने पुलिस का आभार जताया।

डॉपर्स स्ट्रीट नीदरलैंड निवासी विदेशी महिला ऐना दाविट पत्नी बास्टियन मंगलवार की शाम हरकी पैड़ी पर गंगा आरती देखने आई थी। आरती के पश्चात भीड़भाड़ में महिला का कीमती मोबाइल फोन खो गया। मोबाइल में महिला के महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट आदि थे। मोबाइल का पता न लगने पर महिला ने पुलिस चौकी हरकी पैड़ी से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने कांस्टेबल नितिन रावत व भूपेंद्र गिरी को मोबाइल तलाश करने में लगाया। काफी खोजबीन के पश्चात पुलिसकर्मियों ने बुधवार को मोबाइल फोन बरामद कर लिया। इसके बाद विदेशी महिला ऐना दाविट को चौकी बुलाकर मोबाइल फोन उनके सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर महिला ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला