ऋण मेला एवं स्वरोजगार जागरूकता शिविर में 104 लोगों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

 


हरिद्वार, 21 जुलाई (हि.स.)। उत्तरी हरिद्वार के दुर्गा फकीरी धाम में ऋण मेला एवं स्वरोजगार जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। भाजपा नेता विदित शर्मा के संयोजन में आयोजित शिविर का शुभारंभ महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी एवं भाजपा निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी ने किया।

उन्होंने प्रदेश सरकार की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक चंद्रमोहन एवं सहायक प्रबंधकदिनेशचंद्र आर्य ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी दी। बताया कि 2 लाख तक के ऋण पर 25 प्रति, 10 लाख तक पर 20 प्रतिशत और 25 लाख तक पर 15 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है। महिलाओं और ग्रामीणों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाएगी।

शिविर में करीब 104 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अभिषेक वर्मा, सतनाम सिंह, ललिता, अनिता शर्मा, कृष्ण गोपाल भारद्वाज, जितेंद्र कुमार, सुनीता जोशी, शुभम चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला