कौशलम् शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला का समापन

 


नई टिहरी, 16 सितंबर (हि.स.)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) नई टिहरी में तीन दिवसीय कौशलम् शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला में चंबा और प्रतापनगर ब्लॉक के 58 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

बुधवार को डायट के प्रभारी प्राचार्य दीपक रतूड़ी ने कौशलम् योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक देवेंद्र भंडारी, सह समन्वयक सीमा शर्मा संदीप भट्ट और मास्टर ट्रेनर प्रमोद बिजल्वाण ने कहा कि छात्रों में 21 वीं सदी के कौशल और उधमशील मानसिकता को विकसित करने के लिए सरकार ने यह कार्यक्रम शुरू किया है। कहा कि वर्तमान दौर में पारपंरिक शिक्षा से नौकरी और स्वरोजगार पाना मुश्किल है। ऐसे में सभी छात्रों के कौशल विकास पर जोर देना जरूरी है। जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। डायट समय-समय पर इस तरह के आयोजन कर शिक्षकों को प्रशिक्षण देता है। जिससे वे अपने विद्यालयों में जाकर इसका क्रियान्वयन सही तरीके से कर सके। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।

इस मौके पर उद्यम लर्निंग फाउंडेशन की विनीता बिष्ट, मुन्नी रावत, सुषमा राय, गीता कुकसाल, विनोद सिंसवाल, हरीश गैरोला, सुनील असवाल, राजेश्वरी बिजल्वाण, लक्ष्मी सजवाण मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी