कैलाश मानसरोवर यात्रा का दसवां दल सकुशल भारत पहुंचा
पिथौरागढ़, 23 अगस्त (हि.स.)। कैलाश मानसरोवर यात्रा का दसवां दल रविवार को सफलतापूर्वक यात्रा पूरी कर सकुशल भारत लौट आया। इसके साथ ही इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा के तहत अब तक 477 यात्री पवित्र कैलाश मानसरोवर के दर्शन कर यात्रा पूरी कर चुके हैं।
धन सिंह बिष्ट कुमाऊं मंडल विकास निग, धारचूला में कैलाश मानसरोवर यात्रा के यात्राधिकारी ने बताया कि इस वर्ष यात्रा के लिए निर्धारित सभी दलों ने सफलतापूर्वक यात्रा पूरी की है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षित और सुचारु यात्रा में प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों, संबंधित विभागों, स्थानीय स्तर पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों और अन्य सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी संबंधितों के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रियों के सकुशल भारत लौटने पर यात्रा से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी संतोष व्यक्त किया।
कैलाश मानसरोवर यात्रा भारत और चीन के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा है। उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे के माध्यम से होने वाली यह यात्रा तीर्थयात्रियों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखती है।
-----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय