जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड,मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

 


देहरादून,27 जून (हि. स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी.नड्डा शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया।

वह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी.नड्डा के साथ हरिद्वार में आयोजित 'दधीचि अंगदान संकल्प अभियान' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय