वाहन दुर्घटना में दो युवक घायल

 


उत्तरकाशी, 04 मार्च (हि.स.)।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरी तहसील के नैटवाड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धोला के पास एक कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय वाहन में दो लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीम सक्रिय हुई। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा है, जहां उनका उपचार किया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल