उत्तराखंड में 29 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

 




देहरादून, 23 मई (हि.स.)। उत्तराखंड शासन ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 19 और प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 08 और 02 सचिवालय सेवा के अधिकारियों सहित कुल 29 अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। गढ़वाल मंडल के आयुक्त के रूप में आनंद स्वरूप की नियुक्ति की गई है, जबकि देहरादून के जिलाधिकारी पद पर आशीष चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बी.बी.आर.सी. पुरुषोत्तम को वर्तमान दायित्व के साथ सचिव-उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव-उच्च शिक्षा बदल दिया गया है। शेष पदभार यथावत रहेंगे।

विनय शंकर पांडे से गढ़वाल कमिश्नर का अतिरिक्त जिम्मेदारियां बदलकर आनंद स्वरुप को गढ़वाल मंडल पोड़ी बनाया गया है। देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल को बदलकर सचिव-नियोजन पद पर स्थानांतरित किया गया है। इनके सथान पर आशीष चौहान को देहरादून जिलाधिकारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)स्मार्ट सिटी बनाया गया है। सोनिका से आयुक्त-कर एवं अन्य दायित्व को हटा लिया गया है। अपूर्वा पांडे को जिलाधिकारी-बागेश्वर नियुक्त किया गया है।

मनुज गोयल को मिशन निदेशक-एनएचएम बदल दिया गया है। संजय कुमार को निदेशक-समाज कल्याण बनाया गया है। नमामि बंसल को नगर आयुक्त देहरादून से हटाकर अपर सचिव-विद्यालयी शिक्षा विभाग में तैनात किया गया है। आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। संदीप तिवारी को मिशन निदेशक-एनएचएम सहित अन्य जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम, निदेशक युवा खेल कल्याण बनाया गया है।

प्रतीक जैन को आयुक्त कर महानिरीक्षक निबंधन पद की जिम्मेदारी दी गई है। आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर जिलाधिकारी से बदलकर महानिदेशक-विद्यालयी शिक्षा और निदेशक कर्मचारी बीमा योजना बनाया गया है। प्रवीण कुमार को अपर नगर आयुक्त-नगर निगम देहरादून के पद से स्थानांतरित किया गया है।

पीसीएस अधिकारी गिरधारी सिंह रावत को वर्तमान दायित्वों से मुक्त करते हुए उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में इलागिरि को रेरा सचिव और भू-सम्पदा अपीलीय अधिकरण से स्थानांतरित कर दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी से संबंधित विभागों का दायित्व दिया गया है। सुन्दर लाल सेमवाल को उद्यान विभाग से हटाकर अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग में नियुक्त किया गया है।

वहीं सचिवालय सेवा के महावीर सिंह चौहान को आपदा प्रबंधन एवं सामान्य प्रशासन से स्थानांतरित कर लोक निर्माण विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। सचिवालय सेवा के सुनील सिंह को राजस्व एवं सचिवालय प्रशासन से हटाकर गृह विभाग में अपर सचिव के रूप में तैनात किया गया है।

अपर जिलाधिकारी हरिद्वार फिन्चाराम को हरिद्वार में ही नई जिम्मेदारी दी गई है। अनिल गव्र्याल को अपर जिलाधिकारी पौड़ी से स्थानांतरित कर महाप्रबंधक, परिवहन निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जितेन्द्र कुमार को उप जिलाधिकारी से हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के रूप में तैनाती दी गई है। इसी तरह योगेश मेहरा को देहरादून से हरिद्वार स्थानांतरित कर पौड़ी अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रमोद कुमार को नैनीताल से स्थानांतरित कर इसी पद पर चम्पावत भेजा गया है। आदेश में सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पदों से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी अनुपालन रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय