राष्ट्रीय सचिव बनने पर इ. बी. पी. सिंह सैनी का किया अभिनंदन

 


हरिद्वार, 24 जुलाई (हि.स.)। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज में उत्तराखंड से इ. बी. पी. सिंह सैनी (पूर्व एसडीओ) को राष्ट्रीय सचिव का दायित्व मिलने पर बीएचईएल सैनी समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन कार्यालय, हनुमंत पुरम में उनका अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से अपने महापुरुषों के आदर्शों और सिद्धांतों का अनुसरण करने का आह्वान किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इ. बी. पी. सिंह सैनी अपने कर्मठ, ईमानदार और संघर्षशील व्यक्तित्व के लिए समाज में विशेष पहचान रखते हैं। उन्हें संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर उपस्थित लोगों ने संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड के सैनी समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

इस अवसर पर बीएचईएल सैनी समाज के अध्यक्ष संजय सैनी, सचिव देवराज सैनी, पूर्व अध्यक्ष नरेश सैनी, उपाध्यक्ष निर्दोष सैनी, सहसचिव नवीन सैनी, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी, पूर्व सचिव संजय सैनी, कमल सैनी (राजस्थान), संजय सैनी (अलीपुर), वीनीत सैनी (सब्दलपुर), अनीत सैनी (सीधडू) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला