झाला के पास तीन घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे
उत्तरकाशी, 24 सितंबर (हि.स.)। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरूवार को झाला के पास तीन घंटे बाधित रहा। यहां सेब की क्रेटो को लेकर हर्षिल की ओर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए बाधित हो गया और चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस व बीआरओ की टीम ने कड़ी मशक्कत कर तीन घंटे बाद यातयात को सुचारू किया।
जानकारी के अनुसार गुरूवार को एक ट्रक सेब की खाली क्रेटें लेकर उत्तरकाशी से हर्षिल की ओर जा रहा था। तभी झाला के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और 50 मीटर नीचे नीचे सड़क जा गिरा। वाहन दुर्घटना में चालक को सामान्य चोटें आई है।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व बीआरओ को दी। वहीं घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्षिल पहुंचाया। वहीं बीच हाईवे पर गिरे ट्रक के कारण यातयाता पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनो ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाने में जुट गई और तीन घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद हाईवे को यातयात के लिए सुचारू किया। इस पर तीर्थ यात्रियो एवं जाम में फसे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल