राज्यपाल ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को दी श्रद्धांजलि

 


देहरादून, 02 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने गुरुवार को सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

राज्यपाल उनके जोहड़ी स्थित आवास पहुंचे और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय