राज्यपाल से मंत्री खजान दास और उप सेना प्रमुख की शिष्टाचार भेंट

 


देहरादून, 04 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शनिवार को लोक भवन में कैबिनेट मंत्री खजान दास और उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देश की सुरक्षा,सामरिक दृष्टिकोण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

मंत्री खजान दास ने सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण तथा अल्पसंख्यक कल्याण से संबंधित राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी राज्यपाल को दी। साथ ही समाजहित में इन योजनाओं को और प्रभावी बनाने के उपायों पर भी चर्चा की गई। विभिन्न विकास योजनाओं, नीतिगत विषयों एवं समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

_____________

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय