गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर छात्राओं को साहित्य और जीवन मूल्यों की प्रेरणा
हरिद्वार, 19 अगस्त (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल हरिद्वार स्थित हिंदी विभाग में गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को गोस्वामी तुलसीदास के जीवन मूल्यों, साहित्यिक योगदान और राम चरितमानस की शिक्षाओं से प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में परिसर प्रभारी प्रो. सुरेखा राणा ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। मानविकी संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो. मुदिता अग्निहोत्री ने गोस्वामी तुलसीदास के रामचरितमानस में दिए गए बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से उनके साहित्य से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
डॉ. निशा शर्मा ने तुलसीदास के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को साहित्य के अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. श्वेता अग्रवाल, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रीना नौटियाल और शोधार्थी रवि पांडेय ने भी छात्राओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर आंचल, प्रिया, रजनीश, आरती, रिया आर्य, अनुष्का, विशाखा, कोमल, गायत्री, मनप्रीत, ज्योति, कीर्ति, सोनी, सीमा, आयुषी, मोनिका, शिवानी, पिंकी, खुशी, मन्नू, पूजा, साक्षी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला