अंतिम मतदाता सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी
देहरादून, 03 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान अंतिम मतदाता सूची की प्रति सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को साझा की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय