ग्वाल सेवा संगठन का विस्तार, 21 सदस्यीय संरक्षक मंडल का गठन
नैनीताल, 12 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड ग्वाल सेवा संगठन के संगठन का विस्तार करते हुए 21 सदस्यीय संरक्षक मंडल का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. गिरिजा शंकर मुनगली को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया है और संरक्षक मंडल में पंकज कुलौरा, दिग्विजय सिंह बिष्ट, डॉ. प्रवींद्र रौतेला, सुनील जोशी, डॉ. रेखा पांडे, हेमंत बोरा, गोपाल गंगोला, मनोज साहनी, आशीष दुम्का, जसविंदर सिंह भसीन एवं मोहम्मद अबरार सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।
सम्मेलन में संस्थापक-अधिवक्ता पंकज कुलौरा ने कहा कि पहाड़ से पलायन, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तथा जंगली जानवरों के आतंक जैसी समस्याएं गंभीर होती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भू-माफिया की गतिविधियों और युवाओं के नशे की ओर बढ़ते रुझान ने स्थिति को और चिंताजनक बना दिया है। इन मुद्दों पर संगठन द्वारा जनहित में आंदोलन चलाएगा।
ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
नैनीताल। नैनीताल जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती खुरपाताल क्षेत्र के अंतर्गत घटगढ़ गांव में मदिरा की दुकान खोले जाने के प्रस्ताव का स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि शांतिप्रिय एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस क्षेत्र में ऐसी दुकान खोलना सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
इस दौरान डॉ. गिरिजा शंकर मुनगली और जिला बार एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल व उपाध्यक्ष कमल चिलवाल को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में अभिषेक मेहरा, अनिल मुनगली, अर्जुन सिंह, दीप भट्ट, डॉ. पुनीत गोयल, चंद्र विजय सिंह बिष्ट, कनक चंद, राजीव शाह, संजय त्यागी, दीपक राठौड़, सुरेंद्र गंगोला, सुनील पुंडीर, देवेश बिष्ट, कीर्ति तिवारी, हरेंद्र पडियार, नीरज डालाकोटी, प्रेरणा साह, प्रीति बिष्ट, देवेंद्र बोरा, प्रकाश जोशी, विनोद कुमार कश्यप, योगेश भोला, मोहन सिंह, महेंद्र बिष्ट, पवन गयाल के साथ ही शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर, अधिवक्ता बसंत जोशी एवं पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत विशेष रूप से मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी