सीमांत क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने ली भाजपा की सदस्यता

 


देहरादून, 16 अप्रैल (हि.स.)। सीमांत क्षेत्र से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने कहा कि पूर्व सैनिकों का अनुभव और अनुशासन पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को और सशक्त बनाएगा।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और दीप्ति रावत ने सभी पूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे हमेशा से राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं और अब औपचारिक रूप से भाजपा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहते हैं। तरुण बंसल ने कहा कि सैनिक सदैव राष्ट्रहित में कार्य करते हैं और अब भाजपा के साथ जुड़कर वे संगठन को और मजबूत करेंगे।

दीप्ति रावत ने कहा कि सेना में देश सेवा के बाद भाजपा में कार्य करना भी राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व सैनिकों का अनुभव पार्टी की संगठनात्मक क्षमता को और सुदृढ़ करेगा।

स्वामी 1008 वीरेंद्रानंद जी महाराज की प्रेरणा से भाजपा में शामिल होने वालों में धारचूला से आए कैप्टन भूपाल सिंह रावल, सूबेदार धन सिंह, नायब सूबेदार नारायण सिंह, हवलदार किशन सिंह रावत, नयन सिंह रौतेला, भूपेंद्र सिंह, जगत धामी, चंद्र सिंह, गणेश सिंह, प्रेम बल्लभ भट्ट, विनोद सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रकाश रावत, पंकज रावत, हरीश मेहता, गोविंद सिंह, नरेंद्र सिंह, महेश सिंह, उमेद सिंह और डिगर सिंह बोहरा सहित कई पूर्व सैनिक प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट,गणेश भंडारी, कार्यालय सचिव जगमोहन रावत,सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगथानी, जिला महामंत्री इंदर लूंठी और आशीष गिरी भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय