गुरुकुल कांगड़ी में विश्लेषणात्मक पद्धति कार्यशाला

 


हरिद्वार, 07 मई (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में विद्यार्थियों के लिए 6 एवं 7 मई को विश्लेषणात्मक पद्धति कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों और शोध कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आधुनिक विश्लेषणात्मक तकनीकों, प्रयोगशाला उपकरणों के संचालन तथा शोध कार्य में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। विभिन्न प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम में डॉ. आर.के. शुक्ला, डॉ. सुहास, डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. प्रशांत तेवतिया, डॉ. राजदीप मलिक, डॉ. रवींद्र कुमार एवं डॉ. जे.आर. मीना ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर सुहास ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक ज्ञान के साथ-साथ शोध के क्षेत्र में नई तकनीकों को समझने का अवसर प्रदान करती हैं। रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आभा शुक्ला ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यशाला में अभिषेक कुमार, आदित्य गौर, अब्दुल अलीम, लोकेश, दीपक सिंह, सोहन कुमार, मनीष, रोहित नेगी, सागर बिष्ट, कपिल, प्रियंशु के. चौधरी, वंश महेंद्रदत्ता एवं शेखम कुमार सहित कई विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला