देसंविवि में नशा मुक्ति व अंगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी,

 


हरिद्वार, 25 जून (हि.स.)। शांतिकुंज द्वारा संचालित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति तथा अंगदान जैसे महत्वपूर्ण विषय पर

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। 26 जून को संगोष्ठी का विषय नशा मुक्ति अभियान जागरूकता से परिवर्तन तक रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी में नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु जनजागरूकता, सामाजिक सहभागिता एवं युवाओं की भूमिका पर विशेष चर्चा होगी।

27 जून को अंगदान—संकल्प अभियान विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा होंगे। संगोष्ठी में अंगदान के महत्व, जनजागरूकता व जीवन बचाने में इसकी भूमिका पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति डॉ. चिन्मय पण्डया करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला