स्मेक के साथ नशा तस्कर शहबान व नदीम गिरफ्तार

 


हरिद्वार, 02 अगस्त (हि.स.)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने कांवड़ मेले के दौरान नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत की 32.60 ग्राम स्मैक, हेरोइन और एक मोटर साइकिल बरामद की गई है। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने रविवार को बताया कि ऑपरेशन प्रहार और नशा मुक्ति अभियान के तहत चेकिंग के दौरान ग्राम सावनशेर के पास मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शहबान पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर और नदीम पुत्र कबीर निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की। थाना बुग्गावाला मे नारकोटिक्स अधिनियम सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में आरोपितों ने बड़े ड्रग्स पैडलरों के नाम बताए हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला