देवप्रयाग एक ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, चालक की मौत

 

नई टिहरी, 24 नवंबर (हि.स.)। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे पर देवप्रयाग के समीप दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में एक ट्रक चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी, बागी पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी की मृत्यु हो गई।

देवप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक जयपाल चौहान ने बताया कि, सोमवार रात करीब 11 बजे देवप्रयाग से 3 किमी आगे ऋषिकेश हाइवे पर आगे चल रहे ट्रक से पीछे चल रहे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कुलदीप कुमार 38 वर्ष पुत्र भगत सिंह धौलपुर, मुखियों का मोहल्ला, सरमुर्क्तेश्वर, हापुड़ जिला गाजियाबाद उत्तरप्रदेश गम्भीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक कुलदीप को ट्रक से निकालकर सीएचसी, बागी पहुंचाया।

चालक कुलदीप ने पुलिस को बताया कि, वह रेलवे का सामान ज्ञनासू, श्रीनगर पहुंचाकर वापस ऋषिकेश लौट रहा था। उसके वाहन के बेकाबू होने से वह आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया।

प्रभारी निरीक्षक चौहान ने बताया कि, घायल चालक कुलदीप की मंगलवार तड़के उपचार के दौरान सीएचसी में मृत्यु हो गई। पुलिस की ओर से चालक के परिजनों को इसकी सूचना दिए जाने के बाद आगे की कारवाही की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी