गढ़वाली भाषण प्रतियोगिता में अर्णव व अदिति ने मारी बाजी
पौड़ी गढ़वाल, 16 जुलाई (हि.स.)। गढ़ज्योति सांस्कृतिक कला मंच ने आज गढ़वाली भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस दौरान जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
गुरुवार को रामलीला मैदान में जूनियर वर्ग में मोबाइल के फायदे व नुकसान विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में एसजीआरआर के अर्णव नौटियाल ने पहला, सेंट जेम्स की संध्या डोभाल व हिल्स इंटरनेशनल स्कूल की वैभवी उपाध्यक्ष ने दूसरा और हिल्स इंटरनेशनल स्कूल की अनुष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया। पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में बीआर मॉर्डन स्कूल की अदिति बडोला पहले, जीजीआईसी की गुनगुन दूसरे व हिल्स इंटरनेशनल की आरूषि नेगी तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य ने संस्था के कार्यो की सराहना की। इस मौके पर निर्णायक आरती बहुगुणा, विनोद श्रीकोटी, संस्था के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, सहसचिव नरेंद्र नेगी, अशोक थपलियाल, सवेंद्र रावत, विपुल चंदोला, आयुषी नेगी, प्रीति रावत, अभिलाषा, इंदु, राहुल आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह