ओवरलोड वाहन के पलटने से एक व्यक्ति की मौत

 




हरिद्वार, 05 मार्च (हि.स.)। पथरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को लोडर वाहन (छोटा हाथी) पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि छोटा हाथी लक्सर से मार्बल पत्थर लेकर हरिद्वार की ओर जा रहा था तभी फेरूपुर के पास टायर फटने से वाहन पलट गया। जिस कारण पत्थरों के नीचे दबने से मेहरबान पुत्र अकबर निवासी धनपुरा की मौत हो गई। वाहन मार्बल पत्थरों से ओवरलोडेड बताया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला